upsc सेलेबस, सिविस सेवा परीक्षा पाठ्यक्रंम

 

सिविल सेवा परीक्षा का सलेबस/ UPSC SYLLABUS 2021

 यदि हम संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परिक्षा की बात करे, तो यह परीक्षा भारत में होने वाली सभी परिक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण और सबसे कठिन मानी जाती है।

यह परीक्षा तीन चरणों में सम्पन्न होती है। पहला चरण प्रारम्भिक परीक्षा का होता है, जिसमें दो पेपर होते है और यह दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है। व दूसरे चरण की बात करे, तो इसे मुख्य परीक्षा कहा जाता है। जिसमें कुल नौ(9) पेपर होते है। जिसमें से दो पेपर केवल पास करने होते है तथा शेष बचे सात(7) पेपर चयन के लिए बनने वाली मेरिट लिस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है। जिनमें आने वाले अंको के आधार पर ही तीसरे चरण में चयन होता है जोकि साक्षात्कार होता है। तथा सभी पेपरो को अच्छे अंक से पास करने पर ही मेरिट बनती जिसमें अन्तिम रूप से परीक्षार्थी का चयन होता है।

सभी पेपरो में आने वाले विषयों और उनके अंको को नीचे अच्छे से स्पष्ट किया गया है-  

संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर  प्रथम और सामान्य अध्ययन पेपर द्वीतीय, दो अनिवार्य पेपर होते हैं. यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। प्रारम्भिक परीक्षा (prelims) केवल एक छंटनी परीक्षा है, जिसके आधार पर केवल परीक्षार्थी को  मुख्य परीक्षा को देने का मौका मिलता है। इसलिए इन दोनो पेपरो के अंक पूरी परीक्षा के ओवर आल अंकों में नहीं जोड़े जाते। और इन दोनो पेपरो में से भी केवल प्रथम पेपर के अंक ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए उत्तरदायी होते है। दूसरा पेपर केवल पास करना होता है। संघ लोक सेवा आयोग ने प्रारम्भिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन Paper II ,जिसे सामान्य बोल-चाल की भाषा में CSAT कहा जाता ,में  कम से कम 33% अंक निर्धारित किया है। यदि आप पहले पेपर के मूल्याकन के आधार पर उस वर्ष के कट-ऑफ मार्क्स को पार कर जाते हैं तो सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा में आपका प्रवेश होगा।

प्रारम्भिक परीक्षा के दोनों पेपर दो-दो घण्टे की अवधि होगे, परन्तु दृष्टिहीन, और फिजीकल रूप से असमर्थ परीक्षार्थीयों के लिए आधा घण्टा अतिरिक्त दिया जायेगा।

प्रारम्भिक परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र में आने वाले विषयों का बिन्दुवार वर्णन निम्न प्रकार है-

 प्रश्नपत्र प्रथम पाठ्यक्रम – (200 अंक) अवधि: दो घंटे 

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्तमान घटनाएं (Current events of national and international importance)
भारत और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास (History of India and Indian National Movement)
भारतीय और वैश्विक भूगोल भारत और दुनिया का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल (Indian and World Geography – Physical, Social, Economic Geography of India and the World)
भारतीय राजनीति और शासन संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकारों के मुद्दे आदि (Indian Polity and Governance – Constitution, Political System, Panchayati Raj, Public Policy, Rights Issues, etc.)
आर्थिक और सामाजिक विकास, सतत टिकने वाला विकास (Sustainable Development), गरीबी, समावेशन ( Inclusion), जनसांख्यिकी (Demographics) , सामाजिक क्षेत्र की पहलें (Social Sector initiatives) आदि
पर्यावरण पारिस्थितिकी (Environmental Ecology), जैव विविधता (Bio-diversity) और जलवायु परिवर्तन (Climate Change) पर सामान्य/ज्वलंत मुद्दे
सामान्य विज्ञान (General Science)

प्रारम्भिक परीक्षा पेपर 2 का पाठ्यक्रम – (200 अंक) अवधि: दो घंटे

बोधगम्यता (Comprehension)
पारस्परिक कौशलसंचार कौशल (Interpersonal skills including communication skills) सहित
तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical reasoning and analytical ability)
निर्णय लेने और समस्या को विश्लेषण की क्षमता (Logical reasoning and analytical ability)
सामान्य मानसिक योग्यता (General mental ability)
बेसिक संख्यात्मक योग्यता, संख्याएँ और उनमें आपसी-संबंध (numbers and their relations, orders of magnitude, आदि) (दसवीं कक्षा के स्तर का), डेटा इंटरप्रिटेशन Data interpretation (चार्ट, ग्राफ, टेबल, डेटा पर्याप्तता (data sufficiency) आदि दसवीं कक्षा के स्तर का)।

जैसा कि हम जानते है कि सभी परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है। सभी परीक्षाएं अपने-अपने तरीको से निगेटिव मार्किंग का प्रावधान परीक्षाओं में करती है। सिविल सेवा परीक्षा में एक गलत जबाव देने पर आपके अंको में से 0.33 अंक को कम कर दिया जायेगा। इसका अर्थ हुआ कि 1/3 की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान सिविल सेवा की इस परीक्षा में किया गय़ा है।

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का सिलेबस 
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में एक उम्मीदवार का रैंक केवल मुख्य और साक्षात्कार (interview) परीक्षा के कुल अकों पर निर्भर करता है। साक्षात्कार के कुल मार्क्स 275 हैं, जबकि यह मुख्य परीक्षा के 1750 अंको की होती है।

प्रारम्भिक परीक्षा को पास करने के उपरान्त परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा में बैठता है जहां पर वह दो चरण के पेपरो को देता है , प्रथम जो मात्र पास करने के लिए होते है, अर्थात उनके अंको का मेरिट बनाने वाले अंको पर कोई  असर नही होता है, और दूसरे प्रकार के पेपरो सें मेरिट लिस्ट बनायी जाती है । जो कि निम्नवत् है-

पेपर प्रथम प्रकार भारतीय भाषा ( Indian  Language  Syllabus)

भारतीय भाषाओं में से एक भाषा, जो संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल है, उसे पेपर प्रथम प्रकार के लिए उम्मीदवार द्वारा चयनित किया जाना है। यह पत्र अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम के रहने वाले परीक्षार्थीओं के लिए अनिवार्य नहीं है, यह प्रश्नपत्र 300 अंक का होता है और इसको केवल पास ही करना होता है। अर्थात केवल 33 प्रतिशत अंक ही लाने होते है। तथा जिसमें निम्नलिखित प्रकार के बिन्दुओ का वर्णन होता है।

1. Comprehension of given passages (बोधगम्यता)
2. Precis Writing (
संक्षिप्त लेखन)
3. Usage and Vocabulary (
शब्द प्रयोग व शब्द भण्डार)
4. Short Essay (
संक्षिप्त लेख)
5. Translation from English to the Indian language and vice
versa (अंग्रेजी से भारतीय भाषा तथा भारतीय भाषा से अंग्रेजी में)

पेपर द्वीतीय प्रकार- अंग्रेजी भाषा सिलेबस English Language – Syllabus

यह पेपर भी पूर्णांक 300 का होता  है यह पेपर केवल 75 अंक यानी 25% अंको पर ही पास किया जा सकता है।
प्रश्नपत्र में आने वाले सभी बिन्दओ की निम्न प्रकार से बाटा गया है।

1.Comprehension of given passages (बोधगम्यता)
2. Precis Writing (
संक्षिप्त लेखन)
3. Usage and Vocabulary (
शब्द प्रयोग व शब्द भण्डार)
4. Short Essay (
संक्षिप्त लेख)

संघ लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा में हिन्दी के स्थान पर निम्न में से किसी भी एक भाषा को परीक्षा को चुना जा सकता है।  

       Language                              Script

1.     Assamese                             Assamese

2.     Bengali                                  Bengali

3.     Gujarati                                 Gujarati

4.     Hindi                                     Devanagari

5.     Kannada                                Kannada

6.     Kashmiri                                Persian

7.     Konkani                                 Devanagari

8.     Malayalam                            Malayalam

9.     Manipuri                               Bengali

10.           Marathi                                 Devanagari

11.           Nepali                                   Devanagari

12.           Oriya                                     Oriya

13.           Punjabi                                 Gurumukhi

14.           Sanskrit                                 Devanagari

15.           Sindhi                                   Devanagari or Arabic

16.           Tamil                                    Tamil

17.           Telugu                                  Telugu

18.           Urdu                                     Persian

19.           Bodo                                    Devanagari

20.           Dogri                                     Devanagari

21.           Maithilli                                 Devanagari

22.           Santhali                                 Devanagari or Olchiki

नोटः- संथाली भाषा के लिए, प्रश्न-पत्र देवनागरी लिपि में प्रिंट किया जाएगा मगर परीक्षार्थी देवनागरी भाषा में लिखने के लिए स्वतंत्र हैं।

नीचे दिए गए राज्यों के लिए मुख्य परीक्षा का प्रथम पेपर अनिवार्य नहीं हैं
Arunachal Pradesh, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Nagaland and Sikkim.

मुख्य परीक्षा के अन्य सात(7) पेपर जिन के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है निम्न प्रकार है.-

1. पेपर प्रथम(1) निबंध – 250 मार्क्स
2. 
पेपर द्वीतीय(2) सामान्य अध्ययन I – 250 मार्क्स (भारतीय विरासत और संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल) (Indian Heritage and Culture, History and Geography of the World and Society).
3. 
पेपर तृतीय(3) सामान्य अध्ययन II – 250 मार्क्स (गवर्नेंस, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय संबंध) (Governance, Constitution, Polity, Social Justice and International relations).
4.
पेपर चतुर्थ(4) सामान्य अध्ययन III – 250 मार्क्स (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन) (Technology, Economic Development, Biodiversity, Environment, Security and Disaster Management)
5.
पेपर पंचम(5) सामान्य अध्ययन IV – 250 मार्क्स (नैतिकता, ईमानदारी और एप्टीट्यूड) (Ethics, Integrity and Aptitude)
6.
पेपर षठ(6) वैकल्पिक विषय पेपर 1- 250 मार्क्स
7.
पेपर सप्तम्(7) वैकल्पिक विषय पेपर 2- 250 मार्क्स

सिविल सेवा परीक्षा में प्रश्नपत्र 6 और प्रश्नपत्र 7 को वैकल्पिक विषय माना गया है। जिसमें  नीचे दिये गये विषयों में किसी एक का चयन परीक्षार्थी द्वारा किया जा सकता है। इन प्रश्नपत्रो का मेरिट लिस्ट में चयन होने में बहुत योगदान होता है। जो निम्न प्रकार हैः-

1. इतिहास सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
2. भूगोल सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
3. अर्थशास्त्र सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
4. समाजशास्त्र सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
5. लोक प्रशासन- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
6. दर्शनशास्त्र सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
7. मनोविज्ञान- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
8. राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध (IR)- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
9. कृषि विज्ञान सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
10. पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
11. नृविज्ञान सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
12. वनस्पति विज्ञान सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
13. रसायन विज्ञान सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
14. सिविल इंजीनियरिंग सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
15. वाणिज्य एवं लेखाविधि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
16. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
17. भूविज्ञान सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
18. कानून सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
19. गणित सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
20. प्रबंधन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
21. मैकेनिकल इंजीनियरिंग सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
22. चिकित्सा विज्ञान सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
23. भौतिकी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
24. सांख्यिकी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
25. जंतु विज्ञान सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
26.
निम्नलिखित में से किसी एक का साहित्य languages: Assamese , Bengali Bodo , Dogri , Gujarati , Hindi ,Kannada , Kashmiri , Konkani , Maithili , Malayalam , Manipuri , Marathi , Nepali , Oriya , Punjabi , Sanskrit , Santhali , Sindhi , Tamil , Telugu , Urdu and English .

 

मुख्य परीक्षा को पास करने के पश्चात जोकि कुल 1750 अंको की होती है परीक्षार्थी का चयन साक्षात्कार के लिए होता है जो कि 225 अंको का होता है। और साक्षात्कार पास होने के उपरान्त परीक्षार्थी की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिस आधार पर पास होने वाले परीक्षार्थीयों को रैंक दी जाती है।